नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने साथियों के साथ पशुवध करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि पशुवध का मुख्य आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं पुलिस मामले में मुठभेड़ के बाद एक आरोपी और महिला को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में लापरवाही बरतने पर इंद्रापुरी चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह को निलंबित किया गया था। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में सोमवार रात गुलफाम के मकान में प्रतिबंधित पशुवध की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस को मकान से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, पन्नियों में रखा मांस और एक मालवाहक वाहन बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके से छोटी नाम की महिल...