Noida News: परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए की जांच की मांग
नोएडा, अगस्त 12 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। अच्छेजा बुजुर्ग गांव के समीप एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने हादसे को हत्या बताते हुए बुधवार शाम दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। रबूपुरा क्षेत्र के दूबली गांव निवासी लेखराज ने बताया कि उन्हें सात अगस्त की रात सूचना मिली थी कि उनका बेटा भूपेंद्र सड़क हादसे में घायल हो गया है। भूपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेखराज का आरोप है कि भूपेंद्र के मोबाइल में मिली एक रिकॉर्डिंग से पता चला कि किसी व्यक्ति ने फोन कर उसे ड्यूटी से बुलाया था। इसके बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों को आशंका है कि फोन कर बुलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.