नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-56 में बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी के साथ सुबह की सैर पर निकले युवक से मोबाइल फोन छीन लिया।पीड़ित ने घटना के करीब 20 दिन बाद सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला रामपुर के गांव मोहम्मदगंज निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वह रोजाना सुबह पत्नी के साथ सुबह सैर करते हैं। वह पांच अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे सेक्टर-56 स्थित डीएवी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनके साथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। घटना स्थल और उसके ...