नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा। पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली है। उसकी शादी शंकर सिंह से हुई थी। आरोप है कि बीते माह की तीस तारीख को दोपहर बारह बजे के करीब पति, जेठ, जेठानी और सास ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई और उसने पुलिस बुला ली। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- थाने से लौटी महिला को पति ने बेरहमी से पीटा यह भी पढ़ें- Kashipur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...