नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। कस्बे की तुलसी विहार कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुलसी विहार कॉलोनी में कलुआ अपनी पत्नी मोनिका के साथ रहता है। मोनिका ने बताया कि पति-पत्नी के बीच सोमवार को कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी पति ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से भाग गया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...