नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी महिला ने पति विहाग रावत पर करीब 20 वर्षों से मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का 13 वर्षीय का बेटा है। महिला का आरोप है कि पति ने सात अगस्त की रात भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसके सारे गहने अपने पास रख लिए। महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...