नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बुधवार को किसानों को दवाई और उनके बच्चों को पढ़ाई में छूट दिलाने की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ को ज्ञापन सौंपा। किसानों के बच्चों को स्कूलों में निर्धारित फीस में छूट तथा अस्पतालों में निःशुल्क ओपीडी और उपचार की सुविधा दिलाने की मांग की। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि किसानों की भूमि पर रियायती दरों पर आवंटित भूखंडों की लीज डीड में किसान हित में अनेक शर्तें निर्धारित हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समुचित पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने प्राधिकरण से लीज डीड की शर्तों की जांच, प्रभावी निगरानी और उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहां कि जिन किसानों की भूमि पर ग्रेटर नोएडा ...