नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ऐच्छर गांव में रहने वाले एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी और उसके परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होरेश ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने ऐच्छर में एक भूखंड खरीदा था। पड़ोसी जसराज और उसके परिवार के लोग उनसे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि इसी के चलते शनिवार को जसराज और उसके परिवार ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित और उनके माता-पिता को बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में पीड़ित और उसके माता-पिता को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि...