नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में शुक्रवार शाम टहलने आए एक व्यक्ति की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-48 निवासी सुभाष राणा रोजाना शाम को नोएडा स्टेडियम में घूमने आते थे। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। रोजाना की तरह वह शुक्रवार शाम को भी स्टेडियम में घूमने आए। शाम करीब 6.30 बजे अचानक घूमते समय उनके सीने में दर्द उठा और वह जमीन पर गिर गए। वहां घूमने आए अन्य लोगों की नजर उन पर पड़ी तो वह जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े थे। यह भी पढ़ें- जिम में व्यायाम करते समय डॉक्टर की मौत उनकी नाक से खून निकल रहा था। वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और उन्हें...