नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की हवा तीन दिन से लगातार दमघोंटू बनी हुई है। मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में 301 दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार के मुकाबले एक्यूआई में मामूली कमी दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ। नोएडा का एक्यूआई एक दिन पहले के मुकाबले 31 अंक कम हुआ, लेकिन हवा अब भी दमघोंटू बनी हुई है। दिनभर आसमान में धूलकण छाए रहे। नमी के कारण प्रदूषित कण स्मॉग में तब्दील हो गए। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 233 रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 19 अंक कम हुआ। यहां चार दिनों से हवा बेहद खराब श्रेणी में नहीं पहुंची। एक्यूआई 300 से कम ही रहा। वहीं, नोएडा का एक्यूआई लगातार तीसरे दिन बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और बढ़ने की आशंका ...