नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना में आवेदन करने की समय-सीमा खत्म हो गई है। योजना में निकाले गए 19 भूखंड के लिए 231 लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक प्लॉट के लिए 12 दावेदार हैं। अब आवदेन करने वालों के कागजातों की जांच होगी। अगले महीने भूखंड का आवंटन ऑनलाइन बोली के जरिए किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि करीब दो महीने पहले अलग-अलग सेक्टरों में 19 भूखंड की योजना निकाली गई थी। इसमें 55 से लेकर करीब 7800 वर्ग मीटर तक के भूखंड हैं। नियमों के तहत आठ हजार वर्ग मीटर के आकार के भूखंड का आवंटन साक्षात्कार के जरिए होता है। ऐसे में जो भूखंड योजना में निकाले गए थे, उनके लिए आवेदनकर्ताओं को आरक्षित मूल्य से अधिक की बोली लगानी होगी।अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने योजना में आवेदन किए ह...