नोएडा, सितम्बर 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक के पास बने यूटर्न से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसे परीक्षण के लिए खोल दिया गया है। हालांकि इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन एक सप्ताह बाद किया जाएगा। परीक्षण के बाद कमियों को दूर किया जाएगा। आधी- अधूरी तैयारियों के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हादसे का खतरा है। इस यूटर्न का निर्माण बीते माह इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित बायो एनर्जी एक्सपो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद यूटर्न का काम धीमा हो गया था। इसे अब 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले चालू किया जाना है। यूटर्न वाले स्थान पर ला...