नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में देर रात से सोमवार सुबह तक रुक रुकका हुई बारिश से शहर काप्रदूषण कम हो गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सोमवार को 100 से कम दर्ज किया गया। बारिश के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 74 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का 86 रहा। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा के एक्यूआई में 35 अंक की कमी दर्ज की गई। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 21 अंक कम हुआ। अगले एक दो दिन में दोनों शहरों का एक्यूआई 100 से 150 के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद एक्यूआई बढ़ेगा। बारिश और ठंडी हवाओं के बाद इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 से कम दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग...