नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने में आ रही दिक्कत जल्द दूर हो जाएगी। यमुना प्राधिकरण इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ अनुबंध करेगा। बसों को चार्ज करने के लिए नोएडा एयरपोर्ट परिसर में दो चार्जिंग स्टेशन मिल जाएंगे। यहां चार बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट परिसर में चार्जिंग की सुविधा होने से इलेक्ट्रिक बसें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में और अधिक फेरे लगा सकेंगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। अभी बसों को चार्ज करने के लिए नोएडा और गाजियाबाद जाना पड़ता है। ऐसे में समय लग जाता है। दरअसल सिटी बस सेवा के रूप में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण द्वारा 100 इलेक्ट्रिक बसें ...