नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफयू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे 11 जुलाई को जारी होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नतीजे देख सकेंगे। शाम छह बजे नतीजे जारी किए गए जाएंगे। नीलामी के बाद बचे नंबरों को 12 जुलाई से वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकेंगे। इसमें जो व्यक्ति पहले नंबर बुक कर लेगा, उसके वाहन के लिए उसे आवंटित कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...