Noida News: निवेश के नाम पर बुजुर्ग से एक करोड़ की ठगी
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन निवेश और क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित को फेसबुक के माध्यम से फंसाया गया। पीड़ित ने ठगी का पता चलने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर क्राइम थाने में मामला पहुंचा। सेक्टर-55 निवासी प्रमोद चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में सेक्टर के बी ब्लॉक में रहते हैं। बीते दिनों उन्हें फेसबुक के माध्यम से एक वेबसाइट का लिंक मिला था। इसके जरिए वह ऑनलाइन निवेश और क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग वेबसाइट तक पहुंचे। 24 जुलाई से 28 सितंबर 2026 के बीच उनसे निवेश के नाम पर अलग-अलग लेनदेन कराए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.