Noida News: निवेश का झांसा देकर महिला से 53 लाख रुपये ठगे
नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक महिला को शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। जालसाज ने धीरे-धीरे करके निवेश के नाम पर महिला से विभिन्न बैंक खातों में 53 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। निवेश की रकम निकालने के दौरान पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई। मामले में साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-दो निवासी बरखा सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती हैं। 19 अप्रैल को उनसे व्हाट्सऐप के जरिए मीरा अय्यर नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को एवेंडस कैपिटल की वरिष्ठ प्रतिनिधि बताया और आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिया। पीड़िता को झांसे में लेने के बाद उन्हें व्हाट्सऐप के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.