नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: नोएडा। यातायात पुलिस ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 5037 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 11 गाड़ियों को जब्त किया गया। नो पार्किंग के कारण 395, गलत नंबर प्लेट की वजह से 302, गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण 336, बिना बीमा 321 और तेज गति में वाहन चलाने की वजह से 311 वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...