Noida News: निठारी गांव में नया बारातघर बनेगा
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव में नया बारातघर बनाया जाएगा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस काम पर करीब दो करोड़ 71.44 लाख रुपये खर्च होंगे। नया बारातघर दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। इसमें करीब 405 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला इमारत तैयार होगी। भूतल और प्रथम तल पर दो-दो कमरे और एक-एक हॉल बनाए जाएंगे। हॉल और कमरों में कोटा स्टोन की फर्श और एल्युमिनियम ग्लास की खिड़कियां लगाई जाएंगी। दोनों मंजिलों पर महिला और पुरुष शौचालय भी बनाए जाएंगे, जिनमें विट्रिफाइड टाइल लगाई जाएगी। बारातघर के बाकी करीब 1,595 वर्ग मीटर क्षेत्र में लॉन और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। निर्माण कार्य को करीब छह महीने में पूरा करने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.