Noida News: निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफवी जारी
नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफवी जारी हो गई है। सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू होने पर वाहन मालिक इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। सीरीज के 333 नंबर बुक हो चुके हैं। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.