Noida News: नाले में गिरे बच्चे को बचाया
नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर ओमेगा-1 स्थित आईएफएस विला कॉलोनी के समीप मंगलवार दोपहर 10 साल का बच्चा नाले में गिर गया। घटना वाले स्थान पर मैनहोल का ढक्कन खुला था। मां के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे एआरटीओ और उनके साथी ने नाले में उतर बच्चे को बचाया। हालांकि, किसी ने पुलिस से मामले में शिकायत नहीं की। ग्रेटर नोएडा के बिल्डर्स एरिया में रहने वाली महिला मंगलवार दोपहर अपने 10 साल के बेटे के साथ सेक्टर ओमेगा-1 के बाजार की तरफ जा रही थी। वाहनों से बचने के लिए मां-बेटे सड़क के किनारे स्थित नाले के ऊपर चल रहे थे। उक्त नाला ढका है। इसी दौरान बच्चा नाले के खुले मैनहोल में जा गिरा। गनीमत यह रही कि उस समय नाले में पानी का बहाव तेज नहीं था। महिला ने शोर मचाते हुए राहगीरों से मदद मांगी। इसी दौरान वहां से गुजर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.