नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-77 नार्थ आई चौराहे को लेफ्ट टर्न फ्री करने का काम शुरू हो गया है। इस महीने के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह चौराहा सेक्टर-74, 75, 76, 77 को जोड़ता है। यहां से काफी संख्या में लोग अक्सर सोसाइटी के लिए आते-जाते हैं। यहां लेफ्ट टर्न फ्री नहीं होने की वजह से अक्सर जाम की समस्या रहती है। लोगों की मांग पर प्राधिकरण ने बुधवार से चौराहे को लेफ्ट टर्न फ्री करना शुरू कर दिया। बुधवार को वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक अरुण के अलावा प्रबंधक और जेई मौके पर कामकाज देखने गए। इस मौके पर आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले कुछ लोग भी थे।सेक्टर-77 प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी अमित गुप्ता ने बताया कि यहां पर बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों को कुछ सुझाव दिए गए हैं। प्राधि...