Noida News: नहर में कूदे युवक का शव 50 किलोमीटर दूर मिला
नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव तीन दिन बाद घटनास्थल से करीब पचास किलोमीटर दूर मिला। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसे तलाशने करने में जुटी थीं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिकंदराबाद के गांव प्राणगढ़ निवासी 33 वर्षीय विजय सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल जेवर के कानपुर गांव आया था। पत्नी और बच्चों को ससुराल में छोड़कर वह अपने गांव जाने के लिए निकला था। वह रास्ते में चचूरा गांव के पास बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके नहर में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर युवक के परिजन और ससुराल वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक की नहर में तलाश शुरू की। बुधवार को घटनास्थल से करीब पचास किलोमीटर दूर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.