Noida News: नरक चतुर्दशी आज
नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। दीपोत्सव के पांच दिवसीय पर्व पर आज नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी, जिसे छोटी दिवाली और रूप चौदस भी कहते हैं। इस दिन अभ्यंग स्नान, यम दीपदान और मां काली की पूजा का विशेष महत्व है। चतुर्दशी तिथि सुबह 10:48 बजे से रविवार सुबह 11:28 बजे तक रहेगी। शाम को दीपदान और रात में पूजा की परंपरा है, जबकि रविवार सुबह अभ्यंग स्नान किया जाएगा। अल्फा-1 स्थित श्री शिव मंदिर के आचार्य शेर सिंह ने बताया कि मां काली की पूजा के लिए प्रदोष काल शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक है। निशीथ काल रात 11:39 से रविवार रात 12:31 बजे तक रहेगा। इस दौरान मां काली की पूजा की जा सकती है और घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम से दीप जलाने की भी परंपरा है। यह भी पढ़ें- धनतेरस पर किसकी पूजा करें, कब जलाएं दीपक और कैसे करें पूजा? जानें पूरी विधि, 13 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.