नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: नोएडा संवाददाता। सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकविभाग में तैयार किए जा रहे नए पासपोर्ट सेवा केंद्र के अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। नए केंद्र के चालू होने के साथ तीसरे पासपोर्ट सेवा काउंटर को भी शुरू किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन नए पासपोर्ट आवेदनों की संख्या मौजूदा 80 से बढ़ाकर 150 कर दी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे काफी समय से चल रही अपॉइंटमेंट की प्रतीक्षा सूची में काफी कमी आएगी और आवेदकों को पहले की तुलना में जल्दी समय मिल सकेगा। प्रधान डाक विभाग के हैड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि नए पासपोर्ट सेवा केंद्र में तीसरी पासपोर्ट काउंटर सेवा शुरू होने के बाद प्रतिदिन 150 तक नए आवेदन स्वाकार किए जाएंगे। इसके अलावा पासपोर्ट में नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य विवरणों में संशोधन (करेक्शन) से जुड़े...