नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नए नोएडा में जल्द जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा। इससे पहले प्राधिकरण ने वहां विकास कार्य कराने के लिए वर्क सर्किल तय कर दिए हैं। नोएडा क्षेत्र में सिविल से जुड़े कामकाज के लिए एक से 10 तक वर्क सर्किल बने हैं। अब नए नोएडा के लिए 11, 12 और 14 नाम से वर्क सर्किल बनाए गए हैं। अपशुकन के चलते वर्क सर्किल 13 नहीं बनाया गया। वर्क सर्किल-11 का प्रभारी महाप्रबंधक एसपी सिंह को बनाया गया है। अभी एसपी सिंह नोएडा के वर्क सर्किल-1 से पांच तक के प्रभारी हैं। इन पांच वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधकों को भी महाप्रबंधक के साथ नए नोएडा का अतरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वर्क सर्किल- 12 और 14 का प्रभारी महाप्रबंधक ए.के अरोड़ा को बनाया गया है। अरोड़ा अभी नोएडा के वर्क सर्किल-6 से 10 तक के प्रभारी हैं।...