नोएडा, सितम्बर 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी और दादरी में तीन नए दमकल केंद्र बनेंगे। साथ ही मौजूदा केंद्रों के लिए नए वाहन, मशीन और अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इन पर करीब 469 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तैयार प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश शासन से मंजूरी मिल गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-32 में भूखंड संख्या एफ-4 पर सात यूनिट क्षमता वाले नए अग्निशमन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने 23.59 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। केंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसी तरह जेवर तहसील के यीडा क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 के भूखंड संख्या एफ-1 पर भी सात यूनिट वाले अग्निशमन केंद्र की स्थापन...