नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16जीबी अगले हफ्ते जारी होगी। सीरीज जारी होने के दिन से ही वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर सामान्य पसंदीदा नंबर बुक कर सकेंगे। इसके अगले दिन से सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकेंगे। चार दिन पंजीकरण और इसके अगले तीन दिन तक नंबरों की बोली लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...