नोएडा, अगस्त 12 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफडब्ल्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों के लिए बोली शुरू हो गई है। जिन वाहन मालिकों ने पंजीकरण कराया है वे परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। नीलामी के बाद परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ही इसके नतीजे जारी होंगे। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...