नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की सीरीज यूपी16 जीए के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे बुधवार को जारी होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर शाम छह बजे नतीजे देख सकेंगे। इसके बाद बचे नंबरों के लिए फिर से नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। सीरीज के 7400 नंबर बिक चुके हैं। बाकी बचे नंबरों से सामान्य पसंदीदा नंबर बुक कर सकते हैं। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...