नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, हैबतपुर निवासी अब्दुल गनी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की करीब 230 वर्ग गज की संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह संपत्ति उनके पिता के नाम थी और उनके निधन के बाद उनके हिस्से में आई थी। आरोप है कि उनकी भाभी ने अपने हिस्से की संपत्ति उन्हें बेच दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीवार तोड़कर हमला करने का आरोप इसके बाद भाभी ने धोखाधड़ी कर उसी संपत्ति को किसी दूसरे को बेच दिया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस में शाबो, नीशा, ब...