नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर शहर के दो लोगों से 21 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक मामले में बैंक के कस्टमर केयर का नंबर तलाश रहे व्यक्ति को व्हाट्सऐप कॉल कर ठगों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराई और बैंक डिटेल भरवाकर 14 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। दूसरे मामले में गूगल मैप पर रिव्यू देने का काम देकर सात लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-150 निवासी 55 वर्षीय संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह करोबारी हैं। एक जुलाई को वह अपने घर से ही बैंक के कस्टमर केयर का नंबर तलाश रहे थे। अगले दिन दो जुलाई को उनके व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है। इसे डाउनलोड करने के बाद बैंक की डिटेल भरने होंगे। पीड़ित...