नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सुनपुरा गांव में प्राधिकरण के नलकूप से पिछले दो महीने से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी लिखित शिकायत सीईओ से की गई है। पर्यावरणविद प्रदीप डाहलिया ने सीईओ को पत्र भेजकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। आरोप है कि कई बार लिखित शिकायत के बाद भी न तो आपूर्ति शुरू हुई और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। उन्होंने नलकूप, मोटर और पाइपलाइन की तकनीकी जांच, वैकल्पिक व्यवस्था और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...