नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में एक सप्ताह पहले साइबर कैफे में घुसकर 80 हजार रुपये लूट की घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मजदूरी करते हैं। दोनों ने लाइटर गन से घटना को अंजाम दिया था। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मलकपुर गांव में अलीगढ़ निवासी मोहित साइबर कैफे चलाता है। मोहित की दुकान में उस्मान नाम का एक किशोर काम करता है। मोहित 13 अगस्त की दोपहर घर भोजन के लिए गया था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश साइबर कैफे में पहुंचे। किशोर को नकली पिस्टल दिखाकर गल्ले में रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को लूट की घटना को अंजाम देने वाल...