Noida News: दो घंटे बिजली गुल होने से मरीज परेशान रहे
नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में मंगलवार सुबह दो घंटे बिजली गुल रही। इससे मरीजों को पंजीकरण कराने समेत अन्य दिक्कतें हुईं। बिजली गुल होने के कारण मरीजों का पंजीकरण मैनुअली किया गया। वहीं, बिलिंग में भी परेशानी आई। सुबह आठ बजे से दो घंटे के लिए बिजली नहीं थी। अस्पताल की ओपीडी समेत अन्य कार्य नौ बजे से शुरू होते हैं। बिजली आपूर्ति से संबंधित एक फेज में दिक्कत आने के कारण जनरेटर भी काम नहीं कर रहा था। ऐसे में इलेक्ट्रिशियन ने करीब दो घंटे में खरीब ठीक कर आपूर्ति शुरू की। करीब एक घंटे तक ओपीडी, जांच समेत अन्य कार्य प्रभावित हुए। वार्ड समेत अन्य स्थानों पर यूपीएस के माध्यम से लाइटें जलाई गईं。
बिजली आपूर्ति की समस्याएँ बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.