नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में दो और रूट पर सिटी बसें चलेंगी। इसके लिए प्राधिकरण ने दादरी से सूरजपुर-कासना और दादरी से भंगेल-छलेरा होते हुए बॉटनिकल गार्डन तक दो नए रूट तय किए हैं। इसके अलावा बसों पर डिस्प्ले बोर्ड में रूट नंबर नजर आएंगे। इससे यात्रियों को आवागमन करने में आसानी होगी। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सिटी बसों के रूटों में बदलाव की भी तैयारी है। जिन रूटों पर यात्री कम मिल रहे हैं, उन रूटों में संशोधन किया जाएगा। जहां पर यात्री मिल रहे हैं, वहां फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही, नए रूट भी बनाए जाएंगे। वहीं, दादरी से बॉटनिकल गार्डन के पुराने रूट पर बस चलाने की तैयारी है। सुबह और शाम यहां पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। दादरी से वाया सूरजपुर कासना तक भी बस सुविधा शुरू होगी। इन रूटों पर जल्द ...