नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के छोटा झुप्पा गांव में चार लोगों ने अपने दोस्त के घर गए युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि किसी नुकीली चीज से वार किया गया। पीड़ित को काफी चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छातंगा खुर्द गांव में गोविंद परिवार के साथ रहता है। गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त की गाड़ी को छोड़ने छोटा झुप्पा गांव में उसके घर गया था। वह दोस्त के घर पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Basti News: दोस्त के गांव आए युवक को मारपीट कर धमकाया उस पर किसी नुकीले हथियार से वार किया गया। पीड़ित को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भा...