Noida News: दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक लेकर फरार
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक बदमाश नोएडा से ग्रेटर नोएडा दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए युवक की बाइक लेकर भाग गया। रात को वापस घर लौटते समय पीड़ित ने पेशाब करने के लिए बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी बीच एक बदमाश वहां पहुंचा और बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के नया गांव में विनय यादव परिवार के साथ रहते हैं। विनय यादव ने पुलिस को बताया कि वह 14 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए थे। वह अपने चाचा की बाइक मांगकर लाए थे। वह देर रात को जन्मदिन पार्टी से बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। वह सूरजपुर सीआरपीएफ कैंप के समीप पहुंचा तो उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.