नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का जिम्मा एक बार फिर टाटा कंपनी को देने की तैयारी है। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी हो गई है। कंपनी व प्राधिकरण के बीच पूर्व में हुआ कराकर अब समाप्त होने को है। अब इसको 30 महीने और बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2018 में प्राधिकरण व टाटा कंपनी के बीच कराकर हुआ था। अब तक यह करार 77 हजार स्ट्रीट लाइटों के लिए था। इस बार नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बाकी बची स्ट्रीट लाइटों के लिए भी होगा। अभी तक स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर प्राधिकरण साल में 27 से 28 करोड़ रुपये खर्च कर रहा था। अब यह शुल्क बढ़ जाएगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि टाटा को नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की स्ट्रीट लाइटें भी सौंपी जाएंगी। एक्सप्रेसवे की स्ट्रीट लाइटें अभी 110 वाट की हैं ...