Noida News: दोपहिया वाहन चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नौ मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बरामद वाहनों में कई दिल्ली और नोएडा से चोरी किए गए थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों की तलाश में जुटी है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-126 की टीम ने गुरुवार को गोपनीय सूचना के आधार पर गढ़ी शाहपुर कट सेक्टर-131 के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी विकास कुमार, रोहित और कुलदीप के रूप में हुई। विकास वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी और रोहित नोएडा के सलारपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.