Noida News: देश में सर्वाधिक प्रदूषित रहा ग्रेटर नोएडा
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक्यूआई में तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, नोएडा में भी शुक्रवार के मुकाबले प्रदूषण ढाई गुना बढ़ गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई शुक्रवार को 77 दर्ज किया गया था, जो शनिवार 233 पर पहुंच गया। एक्यूआई में 156 अंक की बढ़ता हुई। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 83 से बढ़कर 203 पर पहुंच गया। यहां के एक्यूआई में 120 अंकों की बढ़ोतरी हुई। दोपहर के बाद आसमान में प्रदूषित धूलकण फैले हुए दिखे। आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान नहीं है। ऐसे में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है। देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर लेह रहा। यहां का एक्यूआई 223 रहा।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.