नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की ओर से रविवार को रोलर स्केटिंग रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा। रोलर स्केटिंग रैली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पुलिस चौकी से शुरू होकर विप्रो गोलचक्कर, डेल्टा-1 हेरिटेज गोलचक्कर, गोल्फ कोर्स गोलचक्कर, अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट, परी चौक, जगत फार्म और एलजी गोलचक्कर से होते हुए डेकाथलॉन स्पोर्ट्स पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।एसोसिएशन के आकाश रावल ने बताया कि लगभग आठ किलोमीटर लंबी रैली में 30 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर स्केटिंग करते हुए निकाली तिरंगा यात्रा खिलाड़ियों ...