Noida News: दूध व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला, घायल
नोएडा, सितम्बर 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कोतवाली क्षेत्र में लुक्सर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम एक दूध व्यापारी को रास्ते में घेर कर बुरी तरह पीटा गया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छोटा घरबरा गांव के रहने वाले जगत सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जगत सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम उसका भाई जगदीश बाइक से छह प्रतिशत आबादी एरिया की तरफ दूध की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। जब वह लुक्सर मोड़ के समीप पहुंचा तो तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.