नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने नोएडा फेज-2 कोतवाली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और लूट के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मूलरूप से संभल जिले की रहने वाली एक महिला फेज-2 कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रहकर मजदूरी करती है। आरोप है कि आरोपी भी उसी स्थान पर काम काम करता था, जहां पीड़िता मजदूरी करती है। जान-पहचान होने के कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना था। आरोप है कि 15 मार्च 2026 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी नशे की हालत में महिला के कमरे पर पहुंचा और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर में रखे 25 हजार रुपये, सोने की चेन और पेंडेंट भी ले गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। महिला ने अदालत का...