नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में दुर्गा पूजा पंडाल, मूर्ति विसर्जन और दशहरा के दिन रावण दहन के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्राधिकरण ने विशेष तैयारी की है। शहर को आठ जोन में बांट तीन दिनों 18, 19 व 20 अक्तूबर के लिए टीमें गठित की गई हैं। इसमें सिविल, विद्युत, स्वास्थ्य और जल विभाग के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल, रावण दहन के अलावा मूर्ति विसर्जन वाले स्थानों पर बिजली, सड़क, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। इस संबंध में शासन द्वारा भी आदेश दिए गए हैं। कार्यों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट, सहायक मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मजिस्ट्रेट के रूप में ओएसडी अजय कुमार शर्मा, लवगीत कौर और मुकेश कुमार सिंह को जि...