Noida News: दुबई में प्याज निर्यात कराने का झांसा देकर 2.52 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-वन थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी के प्रतिनिधि ने दूसरी कंपनी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोपियों पर दो करोड़ 52 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के शिवाजी एंकलेव निवासी गुलशन सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ओमेगा वर्ल्ड ट्रेडिंग प्रोपराईटरशिप फर्म की प्रोपराईटर शिवानी कक्कड़ हैं। वह कंपनी की ओर से कानूनी कार्यवाही कराने के लिए अधिकृत हैं। फर्म का कार्यालय नोएडा के सेक्टर-छह में है। विपक्षी कंपनी एग्रोप्रिनयोर्स मार्केट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड है। इस कंपनी का निदेशक प्रसुन देव है। रुद्रादेव दास गुप्ता इस कंपनी के व्यवसाय के उच्च स्तर पर ले जाने के लिए विदेशों तक देखभाल करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.