Noida News: दुकान पर सामान लेने गए दो भाइयों को उस्तरा मारा
नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। नगलाचरणदास गांव में दुकान पर सामान लेने गए दो भाइयों की दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकानदार ने अपने पुत्र और साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। इसके बाद उस्तरा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मिर्जापुर के चरोनी गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भाई पंकज कुमार के साथ नोएडा के नगलाचरणदास गांव में किराये पर रहते हैं। वह 12 अगस्त को अपने भाई के साथ प्रेमनाथ की दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां दुकान मालिक और उसके बेटे विशाल से सामान लेने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच परचून की दुकान के सामने बाल काटने वाला कृष्णा भी आ गया। वह भी बिना किसी कारण दोनों भाइयों से उलझने लगा। जब दोनों भाइयों ने विरोध किया तो प्रेमनाथ, विशाल, कृष्णा और एक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.