नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। दीपावली की शाम पुत्र और भतीजे के साथ मंदिर जा रही महिला के साथ दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार कर उसके भतीजे और पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक दीवाली की शाम कस्बा के मोहल्ला शांतिनगर निवासी राकेश कुमार की पत्नी लालसा देवी, पुत्र विकास और भतीजा हिमांशु कार में सवार होकर चामुंडा मंदिर पर दीया जलाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आंबेडकर चौक के पास मोहल्ला आजाद नगर निवासी आरोपी यूनुस, असलम, अमन और रियाज कार को रोककर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पीपीगंज में दीपावली की रात चार जगह मारपीट, कई घायल आरोप है कि...