नोएडा, सितम्बर 13 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज वन थानाक्षेत्र के सेक्टर-16 स्थित जेजे कॉलोनी में दावत देने के बहाने युवक को बुलाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शिवा ने बालेश्वर के बेटे सूरज और भतीजे सुक्के को घर से बुलाया। पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर शिवा ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सूरज और उसके भतीजे के साथ मारपीट की। हालत गंभीर में सूरज को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को मामले में बालेश्वर ने शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। बालेश्वर के मुताबिक वह परिवार के साथ सेक्टर-16 की जेजे कॉलोनी में रहते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला शिवा उनके घर पहुंचा। वह उनके बेटे सूरज और भतीजे सुक्के को दावत देने के बहाने अपने साथ...