नोएडा, सितम्बर 10 -- Noida News: दादरी। दादरी कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ दो आरोपियों शिवकुमार और रामकुमार को एनटीपीसी कट से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार लाख रुपये के 20 कार्टन पटाखे बरामद किए गए। बुलेरो पिकअप भी जब्त कर ली गई। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी पिकअप गाड़ी में पटाखे लेकर आ रहे थे, जिन्हें दीवाली पर बिक्री किया जाना था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को धर दबोचा। पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: चॉकलेट-बिस्कुट की आड़ में बेच रहा था अवैध पटाखे, गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...